सांसद निधि से लोहता रेलव स्टेशन के बगल में समरसेबुल लगने का कार्य शुरू


आज दिनांक 9-10- 2020 को लोहता मंडल में  लोहता स्टेशन के बगल में शिव भगवान के मंदिर के प्रांगण में चंदौली सांसद भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री  विकास पुरुष  डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे द्वारा एक सबमर्सिबल लगवाने का वादा किया गया था जिसकी  बोरिंग    का कार्य संपन हो गया  । लोहता मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा जी ने कहा कि महेंद्र पांडे द्वारा जनता से किए गए वादों को एक-एक करके पूरा किया जा रहे हैं। और जो विकास की धारा विकास पुरुष आदरणीय महेंद्र पांडे जी के नेतृत्व में चंदौली में हो रही है वो दिखाई दे रही है। इसी तरह हर क्षेत्र में सांसद द्वारा किए गए वादों को एक-एक करके जल्द से जल्द पूरा करने को प्रयासरत हैं। उनके वादों की लिस्ट अभी बहुत लंबी है सभी कार्य जरूर होंगे उन्होंने यह विश्वास दिलवाया है कि सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करवाने की कोशिश की जा रही है। वहां की जनता में काफी हर्सोल्लास रहा । निरीक्षण करने हेतु लोहता मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा मंडल महामंत्री आनंद कुमार मिश्रा पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक मिश्रा मंडल मंत्री महेंद्र गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष गोविंदा पांडे मंडल उपाध्यक्ष आर डी यादव ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव मंडल मंत्री बूथ अध्यक्ष मनीष सिंह महिला मोर्चा अनीता तिवारी सुनीता गुप्ता गुड़िया बेगम, आफरीन और क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहे।