राजनीति में संस्कृति के दूत पं. दीनदयाल उपाध्याय


वाराणसी,दिनांक 25-09-2020 को लोहता मण्डल में मण्डल अध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मदिन मनाया गया।जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी विजय बहादुर पाठक रहे। विजय बहादुर पाठक जी ने कहा  एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता, 
प्रखर राष्ट्रवादी,श्रेष्ठ विचारक एवं चिन्तक उत्कृष्ट संगठनकर्ता हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर शत्-शत् नमन करते है।सुनील कुमार मिश्रा ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी, भारतीय संस्कृति और मूल्यों की रक्षा के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करने वाले जनसंघ स्थापना के सदस्य राष्ट्र के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले परम पूजनीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती (104 वीं) पर शत् शत् नमन करते है। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री आनन्द कुमार मिश्रा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री ज्ञानचंद्र पटेल ने किया। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक,जिला महामंत्री संजय सोनकर,करूणेश शर्मा,सुनील कुमार मिश्रा,उषा मौर्या, आनन्द कुमार मिश्रा, ज्ञान चन्द्र पटेल,विजय मित्तल,हेमंत सिंह,अशोक मिश्रा,ज्ञानेंद्र जी, आर डी यादव,बृजेश जी,छेदी लाल गुप्ता,महेन्द्र जी,गोविंदा जी,जय मौर्या,संजय राजभर,संतोष चौधरी, चंद्रा सिंह,लीलावती जी,हीरावती जी,उमाशंकर जी,शैलेश जी,संतोष जी,अजय तिवारी,द्वारिका मौर्या,संतोष राजभर,रवि मौर्या,घनश्याम पटेल,ओमप्रकाश गुप्ता,विनोद रस्तोगी,बाबू विश्वकर्मा,विजय यादव, संतोष केशरी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे